सुबह के समय उदय होते भगवान भाष्कर। संवाद
- फोटो : 1
ज्ञानपुर। मौसम रोज-रोज परिवर्तित हो रहा है। दिन-रात के तापमान में तीन गुना का अंतर है। बृहस्पतिवार को दिन में तापमान 27 डिग्री तो रात का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आने वाले सात दिन तक एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना बन रही है। यह एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पंजाब और आस-पास के क्षेत्रों पर है। पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के इलाकों में देखा जाएगा। एक और नवीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो पूर्वी प्रदेश में देखा जाएगा। इस कारण 23 से 26 जनवरी तक जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में भी दो से तीन डिग्री की कमी देखी जाएगी। बृहस्पतिवार को धूप चटक रही। हवा में नमी होने के कारण शाम को गलन बढ़ गई।