फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन से युवक लापता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
कटया नौडीहा गांव निवासी लापता राजू
विज्ञापन
बभनान। घर से बभनान बाजार करने आया 19 वर्षीय युवक तीन दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। खोजबीन के बाद भी युवक का पता न चलने पर बड़े भाई ने गौर थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसकी बाइक बभनान बाजार के हलुवा तिराहे पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। परिजनों को अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के कटया नौडीहा गांव निवासी हर्षवर्धन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसका छोटा भाई राजू (19) सोमवार को मोटरसाइकिल से घर से बभनान गया था। तीन दिन बाद भी घर वापस नहीं लौटा है। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। जिसके चलते अनहोनी की आशंका सता रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि युवक के भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें