फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट करने के आरोप मे नगर पुलिस ने सरिता गौतम को किया गिरफ्तार- पुलिस
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। सोशल मीडिया पर सांविधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों तथा धार्मिक सौहार्द को भंग करने के उद्देश्य से भड़काऊ व अभद्र पोस्ट करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने शनिवार को महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगर थानाक्षेत्र के भेलवल निवासी सरिता गौतम ने फेसबुक पर लगातार भड़काऊ पोस्ट की थी। इनमें हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और राक्षस महिषासुर की जय जैसे नारे लिखे गए थे। पुलिस का कहना है कि इन सभी पोस्ट से क्षेत्र में धार्मिक तनाव का वातावरण बन गया था। इसके अलावा, आरोपी महिला पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग और भड़काऊ टिप्पणी करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना नगर और कोतवाली सहित कई थानों में तीन केस दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें