बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्वमोहन राय ने बताया कि गौरव पांडेय (21) निवासी ग्राम मोहनापुर के खिलाफ थाने में मारपीट एवं हत्या के प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद