दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर स्थित मझियार गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डायल 112 की गाड़ी से सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी नन्द किशोर पुत्र घनश्याम तिवारी अपनी बाइक से दुबौलिया आ रहे थे अभी वह मझियार गांव के निकट पहुंचे ही थे। कि सामने से कलवारी थाना क्षेत्र के अमलिहा गांव निवासी रंजीत कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद की बाइक आमने-सामने अनियंत्रित हो भिड़ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। संवाद