बभनान के पेट्रोल पंप तिराहे पर रविवार को लगा जाम। संवाद
बभनान। रविवार को बभनान के पेट्रोल पंप तिराहे से लेकर हरैया तिराहे तक घंटे भर जाम लगा रहा। जाम में फंसकर राहगीर व स्थानीय लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन यहां जाम लग रहा है बावजूद जिम्मेदार बेखबर हैं। दरअसल गन्ने के सीजन में बभनान कस्बे में आवागमन बढ़ जाता है। इसके चलते बाजार के मुख्य चौराहों पर लंबा जाम लग जाता है।
जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में बभनान के पेट्रोल पंप तिराहे से हर्रैया तिराहा व गौर रोड तक लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। इस जाम में फंसे बाजार करने आए लोग काफी परेशान देखे गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भेज कर जाम हटाया गया है।त्योहार के सीजन के नाते बाजार के मुख्य सड़कों पर भीड़ बढ गई है।