फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी-मौत से जूझ रहा: सोते समय सांप ने दो सगे भाइयों को डसा, 18 साल के सचिन की मौत; 21 साल का अमरजीत गंभीर

Mon, 31 Aug 2026 11:23 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

दुबौलिया थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे सोते समय दो सगे भाइयों को सांप ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने 18 वर्षीय सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि 21 वर्षीय अमरजीत का इलाज चल रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक 18 वर्षीय सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे सोते समय दो सगे भाइयों को सांप ने काट लिया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।गोरखपुर में चिकित्सकों ने 18 वर्षीय सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि 21 वर्षीय अमरजीत का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक ही परिवार के दो भाइयों को सर्पदंश और एक की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें