फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : अंतिम सूची में घट सकते हैं तीन लाख मतदाता

विज्ञापन
बूथ पर एस आई आर प्रक्रिया पूरी करते बीएलओ और सुपरवाइजर
विज्ञापन
बस्ती। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अधिकारियों की सक्रियता रंग लाई। एएसडी मतदाताओं की संख्या 18.07 प्रतिशत से घटकर 15.9 प्रतिशत पर आ गई है।
विज्ञापन

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 430 में से 15 लाख 98 हजार 289 मतदाता डिजिटलाइज्ड किए जा चुके हैं। यह संख्या 84.10 प्रतिशत है। केवल तीन लाख दो हजार 189 मतदाता एएसएसडी श्रेणी में रह गए हैं। संभावना है कि सूची के अंतिम प्रकाशन में यह मतदाता हट जाएंगे।
डिजिटलाइज्ड मतदाताओं में 14 लाख 51 हजार 865 मतदाताओं की वर्ष 2003 की सूची से मैपिंग भी कर ली गई है। केवल एक लाख 26 हजार 424 मतदाताओं के मैपिंग की प्रक्रिया शेष रह गई है। अभी एसआईआर गणना की अवधि भी चार दिन बाकी है। निर्धारित तिथि 26 दिसंबर तक इसे भी पूरा कर लेने की उम्मीद है। प्रशासनिक मशीनरी एएसडी मतदाताओं के दोबारा सत्यापन के दौरान एएसडी श्रेणी के 41218 मतदाताओं की कुंडली बूथवार खोज निकाली। इनकी एसआईआर प्रक्रिया भी लगभग पूरी करा दी गई है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में एएसडी मतदाताओं की संख्या 3 लाख 43 हजार 407 रही। दोबारा जब सत्यापन हुआ इनकी संख्या घटकर तीन लाख दो हजार 189 हो गई है। बूथ लेबल एजेंट और सुपरवाइजर के रूप में तैनात कर्मचारियों की मानें तो इस संख्या में अब और गिरावट की गुंजाइश बहुत कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें