फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माण कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराएं

Thu, 20 Nov 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग व अपर सचिव उर्वरक विभाग अनीता सी मेश्राम ने आकांक्षात्मक जनपद और आकांक्षी ब्लाॅक सभी इंडीकेटर्स की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नीति आयोग में चिह्नित स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल व अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

नीति आयोग योजना के अंतर्गत क्रिटिकल गैप के तहत जो भी निर्माण एजेंसी कार्य कर रही है उसे गुणवत्ता पूर्ण व समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिएये। टीकाकरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया। सीएमओ को निर्देश दिया कि टीकाकरण शत-प्रतिशत कराएं।
इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, अतिरिक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
नीति आयोग टीम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, जानी हकीकत: बढ़नी। नीति आयोग के सीनियर एसोसिएट डॉ. कृष्णकांत शर्मा ने बढ़नी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इसमें व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पानी की टंकी का किया स्थलीय निरीक्षण: केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग अपर सचिव उर्वरक विभाग अनीता ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी पानी की टंकी जगमोहनी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि यह टंकी एक वर्ष से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें