फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। होली पर्व को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस अपने मास्टर प्लान के अनुरूप सोमवार से ही मुस्तैद हो गई है। शाम चार बजे के बाद प्रमुख कस्बा, बाजार और शहर में कलस्टर पुलिस फ्लैग मार्च निकाली। शहर में कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर, रोडवेज, कंपनीबाग और पुरानी बस्ती क्षेत्र के मंगल बाजार, सुर्तीहट्टा, दक्षिण दरवाजा पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पैदल मार्च करते हुए आम नागरिकों को सख्त सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह और एएसपी श्यामकांत ने जिले भर के फ्लैग मार्च की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यह अगले दो दिन तक लगातार किया जाएगा। एसपी के निर्देशन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल होली त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस हर स्तर पर कमर कसकर तैयार है। जिले को 31 जोन और 72 सेक्टर में बांटकर कलस्टर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें