फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सारिणी जारी कर दी है। सचिव के अनुसार, प्रधानाचार्यों की ओर से कक्षा 10 और 12 में प्रवेश पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2027 की परीक्षा में जुट गया है। इसके लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में नामांकन की समय सीमा तय कर दी है। पांच अगस्त तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्रों का नामांकन होगा। शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा करना होगा। छात्रों के शैक्षिक विवरण और शुल्क की जानकारी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 16 अगस्त की मध्यरात्रि तक अपलोड की जा सकती है।
डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश लेने वाले छात्रों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक चालान जमा करना होगा। उनके विवरण 20 अगस्त तक अपलोड किए जा सकेंगे। 21 से 31 अगस्त के बीच प्रधानाचार्य ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और विषयों की गहन जांच करेंगे।
विज्ञापन

यदि कोई त्रुटि मिलती है तो एक से 10 सितंबर तक उसमें संशोधन किया जा सकेगा, लेकिन इस अवधि में कोई नया पंजीकरण नहीं होगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें