फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 16 एजेंसियाें पर सिलिंडर नहीं, 24 से बंटे 10,477

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गैस सिलिंडर की बुकिंग और आपूर्ति का गणित गड़बड़ा गया है। सिस्टम की खामियों और गैस कंपनियों की सुस्ती का खामियाजा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की गृहणियों को भुगतना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि बुकिंग के बाद सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर तक नहीं पहुंचे और मोबाइल में डिलीवरी दिखाया जा रहा है। कोई पांच दिन तो कोई 10 दिन से गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहा है। इसके पीछे टोकन प्रणाली की व्यवस्था बताई जा रही है। हालांकि, 10477 सिलिंडर का वितरण शुक्रवार को किया गया। 40 एजेंसियों में से शून्य स्टॉक के चलते 16 पर सिलिंडर नहीं थे। सिर्फ 24 से सिलिंडर बांटे गए।
विज्ञापन

जिले में इंडेन, भारत पेट्रोलियम (बीपी) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के करीब छह लाख उपभोक्ता हैं। नियम के मुताबिक, बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी घर पर हो जानी चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था ध्वस्त है। उपभोक्ताओं को अब एक रिफिल के लिए पांच से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। गैस कंपनियों की इस लेट-लतीफी ने आम आदमी की रसोई का बजट और समय दोनों बिगाड़ दिया है। विभाग के अनुसार, अभी 18 हजार बुकिंग है, जिसे सिलिंडर डिलीवर नहीं किया जा सका है। बताया गया कि कुल बुकिंग के सापेक्ष सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे बैकलॉग आठ से 10 हजार रोजाना जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन रोड, रौतापार, पटेल चौक, कटरा, मालवीय रोड समेत अन्य एजेंसियों पर स्थिति खराब है।
उपभोक्ता मुन्नालाल, संतलाल, राजमणि ने बताया कि 25 दिन में बुकिंग के बाद टोकन देते हैं। तीन दिन बाद पर्ची देते हैं, फिर सिलिंडर के लिए लाइन में लगकर उठान करना पड़ता है। बुकिंग के दिन ही सिलिंडर मिले तो आसानी होगी। शनिवार को आठ हजार 241 सिलिंडर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें