कलवारी। थाना क्षेत्र के लोनहा गांव में हंसिया से मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए गए तहरीर में रत्नाकर चौधरी निवासी लोनहा थाना कलवारी ने लिखा है कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने जमीन में लगे तार को ठीक कर रहा था, उसी समय गांव की ही कलावती हाथ में हंसिया लेकर आईं और हाथ पर मार दिया। शोर सुनकर कलावती के पति नंदू यादव हाथ में डंडा लेकर आए और गाली देते हुए पीठ पर मारने लगे। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक दिनेश यादव को सौंपी गई है। संवाद