बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी शुक्रवार को दोपहर बाद लालगंज थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में रखे अभिलेख, अपराध रजिस्टर, साइबर अपराध, हेल्प लाइन, मिशन शक्ति, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से संबंधित रजिस्टर व बीट रजिस्टर का अवलोकन किया।
थाना परिसर का भ्रमण करने के साथ सीसीटीवी कक्ष, मालखाना, हवालात आदि कक्ष का भी निरीक्षण किया। डीआईजी ने एसएचओ संजय कुमार एवं अन्य स्टाॅफ को अपराध नियंत्रण, गुंडा अभियुक्तों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।