फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच केंद्रों पर हुई डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

Fri, 31 Oct 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के पांच केंद्रों पर बृहस्पतिवार को डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। इसमें वर्ष 2023 बैच के पंजीकृत 1334 में 1276 प्रशिक्षु शामिल हुए। जबकि 58 लोग अनुपस्थित हो गए। इसके अलावा पिछले सत्र के भी छूटे हुए कुछ प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए हैं। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू कराई गई। इसमें शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय की परीक्षा हुई। यह दो घंटे तक चली। दिन में 12 बजे परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले ही परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। महिला प्रशिक्षुओं के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। जिन्हे परीक्षा होने के दौरान केंद्रों के बाहर खड़ा रहना पड़ा। दूसरे पॉली की परीक्षा डेढ़ बजे से 3.30 बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें