फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्लाॅक पर दिव्यांगों के बनाए जाएंगे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग टेक महिंद्रा संस्थान के सहयोग से दिव्यांगों की सुविधा के लिए यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगजन प्रमाण पत्र) कार्ड बनाने के लिए ब्लॉकों में शिविर लगाएगा। विभाग की ओर से तीन स्थानों पर यह शिविर लगाए जाएंगे। प्रोजेक्ट मैनेजर रितु पांडेय ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने का काम प्रारंभ हुआ था। यह कार्ड बनाने का उद्देश्य यह है कि दिव्यांगों को सुविधाओं और रियायतों का लाभ जिले या प्रदेश के बाहर भी मिल सके। दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अब ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें 15 अप्रैल को कुदरहा ब्लॉक, 22 अप्रैल को सांऊघाट और 24 अप्रैल को बस्ती सदर में कैंप लगेगा। दिव्यांगजन विकास अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि कैंप में शिक्षा विभाग भी सहयोग करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें