कप्तानगंज के ककुआ राउत गांव के पास पेड़ से टकराकर कार क्षतिग्रस्त। संवाद
- फोटो : samvad
कप्तानगंज (बस्ती)। ककुआ राउत गांव के पास शनिवार की दोपहर में कार पेड़ से टकराकर पलट गई। पुलिस ने कार सवारों को सुरक्षित करते हुए गाड़ी को किनारे करवाया। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिले के कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव के आदित्य गांव के ही विकास, नीरज, उदय के साथ शनिवार को गोरखपुर जा रहे थे। दोपहर करीब 2:15 बजे ककुआ राउत के पास चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। संवाद