बस्ती। पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप के बुकिंग की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत सोलर पंप की बुकिंग के लिए पोर्टल 26 नवंबर से खुला हुआ है।
बुकिंग हेतु कृषकों का पंजीकरण कृषि विभाग के वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ पर होना अनिवार्य है। अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग करें। लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।
ऑनलाइन बुकिंग के समय 5000 रुपये टोकन मनी के रूप में जमा करना होगा। पोर्टल पर जनपदवार 02 एचपी एवं 03 एचपी का लक्ष्य सम्मिलित रूप से प्रदर्शित होगा। कृषक आवश्यकतानुसार सोलर पंप का चयन कर आगे बढ़ सकते हैं। संवाद