वॉल्टरगंज। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बेलहरा गांव के समीप शाम लगभग साढ़े चार बजे दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक मोहम्मद अनीस (23) निवासी केवटाखोर थाना सोनहा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया था लेकिन परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। घटना देख आसपास के लोग जुट गए तथा घटना की जानकारी पुलिस तथा एम्बुलेंस को दिया। एम्बुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहां से घायल को चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद