फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शेरवाघाट पर पुल निर्माण में मुआवजे की अड़चन

विज्ञापन
84 कोसी परिक्रमा मार्ग के शेरवाघाट पर प्रस्तावित पुल के स्थल से नाव के सहारे सरयू नदी पार करते
विज्ञापन
बस्ती। वशिष्ठ नगरी में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना की गति सुस्त बनी हुई है। करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ यह महत्वपूर्ण निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कई स्थानों पर भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और विस्थापन की प्रक्रिया लंबित है। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के सुविकाबाबू शेरवाघाट सरयू नदी पर चयनित पुल, अंडरपास बनने में अड़चन आ रही है। बीच-बीच में निर्माण रोकना भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि लगभग 40 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को आधुनिक फोरलेन सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क, फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन देना है। परियोजना में शौचालय, विश्राम स्थल जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। तय समय सीमा के बावजूद काम पूरा न होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में निराशा है। परियोजना पूरी होने पर श्रद्धालुओं, नागरिकों और राहगीरों को बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रमुख पड़ावों पर शौचालय, टिन शेड, बैठने की व्यवस्था और पेयजल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लाइटिंग और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित मार्ग प्रदान करना है। इसमें चौड़े फुटपाथ, डिवाइडर और स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम लगाए जा रहे हैं। सुरक्षित सिग्नलिंग सिस्टम भी स्थापित किया जा रहा है। इससे पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

परियोजना में हरित पट्टी का विकास भी शामिल है। पार्किंग स्पेस और रिफ्रेशमेंट स्टॉल भी बनाए जा रहे हैं। बिजली व्यवस्था और सफाई व्यवस्था को भी इसमें शामिल किया गया है। यह मार्ग श्रद्धालुओं के लिए एक आधुनिक और सुविधा संपन्न गलियारा बनेगा। साथ ही बस्ती के 50 से अधिक गांवों की दशा भी सुधर जाएगी। मार्ग बनने से उन्हें विकल्प सड़क मिल जाएगी और आसानी से सरयू पार कर अयोध्या व अंबेडकरनगर जिले तक जा सकेंगे।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि अंडरपास का ढांचा तैयार है। अब सरयू पर पुल बनने का इंतजार है। इसके बाद सड़क पर मिट्टी पटाई कार्य होगा। मगर, अभी भूमि की अड़चन होने से विकास की गति तेज नहीं हो पा रही है। बताते हैं कि पुल बनने में स्थानीय कास्तकार अड़चन डाल रहे, वहीं कुछ किसानों का कहना है कि भूमि अधिक ली जा रही, जबकि मुआवजा कम है।
वहीं, कई के नाम मिसमैच में हैं, तो कई किसान कोर्ट चले गए हैं। चूंकि, खेत और गांव का पता अलग-अलग होने से मामला फंसा हुआ है, जिसके निराकरण के लिए एसएलओ, एसडीएम और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार समन्वयक बनाकर कार्य कर रहे हैं।
पुल बनने से माझा क्षेत्र का बहुरेगा दिन : चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के पहले फेज की सड़क बस्ती में मखौड़ा धाम से दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के सुविकाबाबू शेरवा घाट सरयू नदी के तट तक बननी है। इस रास्ते में आधा दर्जन अंडरपास बनाए जाने हैं। जिले में 40 किमी लंबी इस सड़क के लिए कुल 1032 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। यह सड़क 10 मीटर चौड़ी टू लेन विथ पिप्ड सोल्डर बनेगी। इस मार्ग से अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुलतानपुर, बाराबंकी, गोंडा जनपद सीधे जुड़ेंगे। परिक्रमा मार्ग के चलते सरयू नदी पर शेरवा घाट सुविकाबाबू गांव के पास एक नया पुल भी बनेगा, इसके लिए कार्यदायी संस्था ने निर्माण सामग्री व उपकरण गिरवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें