फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी सस्ती जेनरिक दवाएं...खुलेगा जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन बस्ती पर अब यात्रियों को सस्ते दरों पर जेनरिक दवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए यहां प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र जल्द ही शुरू होने वाला है। इससे यात्रियों और आमजन को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से मिल सकेंगी, जिससे इलाज का खर्च कम होगा।
विज्ञापन

आमजन और यात्रियों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) के तहत अब बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी जल्द सुविधा शुरू होने जा रही है। स्टेशन परिसर में जन औषधि केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे चालू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि स्टेशनों पर इस तरह के केंद्र खोले जाने से यात्रियों, स्थानीय लोगों और रेल कर्मचारियों को अब आसानी से सस्ती जेनरिक दवाइयां मिल सकेंगी। इससे इलाज पर होने वाला खर्च भी काफी हद तक कम होगा। बस्ती स्टेशन पर केंद्र बनकर तैयार है। यहां लाइसेंस मिलने के बाद संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें