बस्ती। अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) योजना के सफल क्रियान्वयन और प्रभावी पर्यवेक्षण के संबंध में तैयार प्रगति डैशबोर्ड के आधार पर नवंबर माह मेें जनपद बस्ती को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक (टेक्निकल) नवीन अरोड़ा ने बस्ती के एसपी अभिनंदन को बधाई दी है। सीसीटीएनएस योजना के तहत तकनीकी दक्षता, समयबद्ध डाटा प्रविष्टि एवं सतत पर्यवेक्षण के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है। संवाद