फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन बंद रहेगा बैंकिंग कार्य, डिजिटल सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

Sat, 20 Sep 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बड़ौदा यूपी बैंक की शाखाओं में तीन दिन तक बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेगा। बैंक प्रबंधन ने बताया है कि आईएफएससी माइग्रेशन की प्रक्रिया के चलते शनिवार से सोमवार तक नकद लेन-देन या डिजिटल ट्रांजेक्शन नहीं होगा।
विज्ञापन

बता दें कि 1 मई 2025 को बड़ौदा यूपी बैंक, आर्यावर्त बैंक और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक का विलय कर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का गठन किया गया था, जिसका प्रायोजक बैंक ऑफ बड़ौदा है। अब माइग्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार से बैंकिंग कार्य पुनः सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण मिश्र ने बताया कि आईएफएससी माइग्रेशन की प्रक्रिया के कारण तीन दिन तक सभी ग्राहकों को असुविधा हो सकती है। उन्होंने ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए इन दिनों में डिजिटल ट्रांजेक्शन से बचने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें