फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले का वीडियो: रात में प्रेमिका से मिलने आया युवक... सुबह मिली लाश; पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Sun, 26 Oct 2025 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उसकी पिटाई की। इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
आदेश सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव पटनिया निवासी 27 वर्षीय आदेश सिंह का शव रविवार को सुबह बरेली के फरीदपुर थाने के गांव मनपुरा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आदेश के परिजनों ने पड़ोसी गांव के कुछ लोगों पर बेटे की पीटकर हत्या करने और फिर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर रही है।  

विज्ञापन

घायल अवस्था में जाते आदेश के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में आदेश जमीन पर बेसुध पड़ा है। उसकी नाक से खून निकल रहा है। कोई उसे डंडा मारता है। बताया जा रहा है कि आदेश शनिवार रात गांव कपूरपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसे घेर लिया। आदेश के पिता ने फरीदपुर थाना प्रभारी को जानकारी दी कि उनके बेटे का कपूरपुर की लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की के बुलाने पर ही आदेश यहां आया था। 

यह भी पढ़ेंUP News: बरेली में प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने खाया जहर, इस बात से आहत होकर उठाया कदम
 
विज्ञापन

पीट-पीटकर हत्या का आरोप 
आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने आदेश को घेर लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। उन्हें लगता है कि इन लोगों ने पीटकर आदेश की हत्या कर दी। फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया। फरीदपुर थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना देकर बुलाया। पुलिस मान रही है कि पिटाई के बाद शर्मिंदगी या कार्रवाई से डर से युवक ने आत्महत्या कर ली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें