फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में फिर बदला मौसम: तेज हवा के साथ हुई बारिश, पेड़ और खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित

Thu, 17 Sep 2026 10:54 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बीते सप्ताह हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज ने लोगों को फिर डरा दिया। सुबह करीब नौ बजे अचानक काले बादल उमड़ने लगे और अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
मिनी बाइपास रोड पर गिरे पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बीते सप्ताह हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद बृहस्पतिवार को बरेली में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह करीब नौ बजे अचानक बादल छा गए और तेज हवा के साथ लगभग 30 मिनट तक भारी बारिश हुई। इस बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। 

विज्ञापन


तेज हवा और बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह पेड़ गिरने की खबरें हैं। धान और गन्ने की फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है। बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। मढ़ीनाथ उपकेंद्र से निकलने वाली 11 हजार केवी बंसी नगला लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इससे पांच बिजली के खंभे टूट गए और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। 

रामपुर रोड और किला पुल पर भी दो पेड़ गिर गए, जिससे रोड पर जाम लग गया। मिनी बाइपास पर भी पेड़ गिरे हैं। सुबह साढ़े दस बजे के आसपास मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह मौसम साफ रहने के आसार हैं। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

बरेली में छाए काले बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजली आपूर्ति बाधित, मरम्मत जारी
सुभाषनगर इलाके में तेज हवा और बारिश के चलते एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया। इसके कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। 11 हजार केवी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अधीक्षण अभियंता शहर दलित कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से पांच पोल टूट गए हैं। मौके पर कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान
शहर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। रामपुर रोड और किला पुल पर लगे जाम से यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में धान और गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को आर्थिक हानि की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें