फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहचान छिपाकर ढाबा संचालित करने को लेकर हंगामा

Wed, 24 Sep 2025 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। दूसरे समुदाय के व्यक्ति की ओर से नाम और पहचान छिपाकर ढाबा संचालित करने को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबा संचालक को हिरासत में लिया है। जिस बोर्ड पर आपत्ति थी, पुलिस ने उसे भी जब्त किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल हल्द्वानी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी व जिला अध्यक्ष मदनमोहन मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली आ रहे थे। नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा में निजी मेडिकल कॉलेज के सामने वह नाश्ता करने के लिए रुके। नाश्ता करने के बाद उन्होंने बार कोड स्कैन करके भुगतान करना चाहा तो संचालक का नाम देखकर भड़क गए।
बोर्ड पर पहचान छिपाने को लेकर विरोध किया। संचालक से उनकी बहस भी हुई। उन्होंने ढाबा संचालक पर अभद्रता का आरोप लगाया। बैठक के लिए देर होती देख वह चले गए। बाद में वह संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक को हिरासत में लिया। पेंट से मिटाई गई भगवान की तस्वीर और ढाबे के बोर्ड को कब्जे में लिया है। राष्ट्रीय बजरंग के बरेली जिला अध्यक्ष विवेक गंगवार ने आरोप लगाया कि संचालक ने कांवड़ यात्रा के दौरान बोर्ड पर मूर्तियां छपवाई थीं। उन्होंने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। अपराध निरीक्षक धर्मेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें