कई दौर की वार्ता के बाद समझौता
इफको प्रबंधन और परिजन के बीच कई दौर की वार्ता हुई। इसमें परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि ठेकेदार यशवीर यादव मृतक की पत्नी को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। मां को नियमानुसार ईपीएफ से पेंशन की व्यवस्था कराई जाएगी।
वार्ता में शामिल रहे इफको के अधिकारी
वार्ता में सीओ हेमंत उपाध्याय और तहसीलदार अतुल सिंह सेन शामिल रहे। आलमपुर जाफराबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल भी उपस्थित थे। इफको की ओर से निधि मूर्ति, आनंदमणि रतूड़ी, वीसी कुलश्रेष्ठ और जनसंपर्क अधिकारी विनीत शुक्ला शामिल हुए। विनीत शुक्ला ने कहा कि इफको को मृतक के परिवार के साथ पूरी सहानुभूति है और नियमानुसार परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
एसडीएम आंवला सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिक की कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने पर इफको अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन व परिजन के बीच हुई वार्ता के क्रम में संबंधित फर्म द्वारा जो देय है, उन पर सहमति बनने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।