फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने व दबने, दूसरी घटना पिकअप की टक्कर से हुई
विज्ञापन

फरीदपुर/ कुंडराकोठी। फरीदपुर और नवाबगंज क्षेत्र के दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भुता थाना क्षेत्र के गांव खरदाह इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने व उसमें दबने और दूसरी घटना पिकअप की टक्कर से हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
परिचितों के अनुसार, भुता थाना क्षेत्र के गांव खरदाह इलाका कुआडांडा निवासी किसान कपिल (37) ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना द्वारकेश चीनी मिल में डालकर सोमवार देर रात गांव आ रहे थे। बीसलपुर रोड पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के सिमरा केशौपुर गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। ट्राॅली के नीचे दब कर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप चालक को पकड़ा
रिछा-जहानाबाद मार्ग पर कुंडराकोठी पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार कुंडराकोठी क्षेत्र के जोतपुर निवासी रामपाल (30) की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पीलीभीत के सुनगढ़ी के गांव भिखारीपुर निवासी पिकअप के मालिक को पकड़ लिया। कुंडराकोठी चौकी इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि रामपाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें