फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: शंखा नदी में नहाने गए ममेरे-फुफेरे भाई डूबे, छह घंटे बाद निकाले जा सके दोनों के शव

Sun, 04 Oct 2026 03:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)

सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में रविवार को शंखा नदी में नहाने गए ममेरे-फुफेरे भाई तेज बहाव के कारण बह गए। गोताखोरों ने छह घंटे तक दोनों की तलाश की। इसके बाद दोनों के शव निकाले जा सके। 
Register For Event
विज्ञापन
रोहित और अजय के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज इलाके में शंखा नदी में नहाते समय रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ममेरे-फुफेरे भाई डूब गए। छह घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव नदी से निकाले। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, सनईया रानी मेवा कुंवर निवासी अजय कुमार कश्यप (18) रविवार सुबह अपनी ननिहाल परसाखेड़ा गौंटिया आया था। वह अपने ममेरे भाई रोहित (17) के यहां रुका था। पूर्वाह्न करीब 11 बजे दोनों भाई चार-पांच अन्य साथियों के साथ शंखा नदी में नहाने गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन


एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में दोनों ही डूब गए। साथियों ने गांव जाकर परिवार को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण नदी पर पहुंचे। जानकारी पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ द्वितीय नितिन कुमार, थाना प्रभारी विनोद सिंह और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर और राजस्व निरीक्षक ने भी घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली।

Trending Videos

परिवार के लोगों को नदी में कूदने से रोका
चौबारी से 15 गोताखोरों की टीम बुलाई गई। गोताखोरों ने छह घंटे तक नदी में तलाशी अभियान चलाया। फिर नदी किनारे खड़ी झाड़ियों से शाम के वक्त दोनों शवों को बरामद किया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के कुछ सदस्य तलाश के लिए नदी में कूदने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

मजदूरी करते हैं दोनों के परिवार
रोहित अपने छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। रोहित भी उनका हाथ बंटाता था। अजय कश्यप भी अपने छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। अजय के परिवार के सदस्य भी मजदूरी करते हैं।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि दो युवक नदी में डूब गए थे। उनके शवों को निकाल लिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे। नदियों में इन दिनों पानी बढ़ा हुआ है, लोगों को नदी में कूदने व गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें