फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्रिवटीनाथ वॉरियर्स ने वनखंडीनाथ हीरोज को 73 रनों से रौंदा

Sat, 09 May 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रवींद्रनाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर- 12 मिनी आईपीएल मेंं त्रिवटीनाथ वाॅरियर्स बनाम वनखंडीनाथ हीरोज और पशुपतिनाथ वॉरियर बनाम अलख नाथ चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ। त्रिवटी नाथ वॉरियर्स ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर वनखंडीनाथ हीरोज को 73 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिवटीनाथ वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 142 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नव तुशियार ने बेहतरीन बल्लेबाजी पेश करते हुए मात्र 44 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने चार चौके और छह गगनचुंबी छक्के जड़े। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत टीम एक सम्मानजनक योग तक पहुंचने में सफल रही।

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वनखंडीनाथ हीरोज की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और ताश के पत्तों की तरह ढह गई। वॉरियर्स के गेंदबाजों की सटीक लाइन लेंथ के सामने हीरोज का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और पूरी टीम 17.2 ओवर में मात्र 69 रनों पर सिमट गई। त्रिवटीनाथ वॉरियर्स की ओर से नव तुशियार ने तीन ओवर में महज 12 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। नव तुशियार को उनके बेहतरीन ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में पशुपति नाथ वॉरियर ने अलख नाथ चैलेंजर्स को 16 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत साबित की। मैच की शुरुआत में पशुपति नाथ वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 19.5 ओवरों में 106 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलख नाथ चैलेंजर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पशुपति नाथ वॉरियर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे प्रतिद्वंदी टीम कभी भी रन गति को नियंत्रित नहीं कर सकी। पूरी टीम 19.4 ओवरों में महज 90 रन पर ही ढेर हो गई और मुकाबला 16 रन के अंतर से गंवा बैठी। टीम की ओर से संगम ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख मोड़ दिया। उन्होंने महज 11 गेंदों में 15 रनों की तेज पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और चार ओवर में केवल 12 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें