फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में किन्नरों ने मचाया उत्पात, यात्रियों को पीटा, रुपये छीने

Tue, 27 Jan 2026 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ट्रेनों में किन्नर यात्रियों से जबरन वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को सामने आया है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में किन्नरों ने रुपये न देने पर यात्रियों से मारपीट की। कई यात्रियों से रुपये छीन लिए। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सोमवार को किन्नरों ने यात्रियों से वसूली की। विरोध करने पर यात्रियों के साथ बदसलूकी और मारपीट भी कर दी। कुछ यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई तो ट्रेन में कई स्टेशनों पर चेकिंग की गई। जीआरपी और आरपीएफ की पकड़ में कोई किन्नर नहीं आया।

विज्ञापन


सोमवार को दोहपर 1:36 बजे वाराणसी से चलने के बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रात 12:37 बजे बरेली जंक्शन आई थी। लखनऊ-बरेली के बीच ट्रेन के आरक्षित कोचों में किन्नरों ने उत्पात किया। गौर करने की बात यह है कि गाड़ी में स्क्वायड की तैनाती भी थी। इसके बाद भी किन्नर यात्रियों से वसूली करते रहे। कुछ यात्रियों से रुपये भी छीन लिए। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले कन्ट्रोल रूम को आरक्षित श्रेणी के कोचों में किन्नरों की इस हरकत के बारे में मालूम हुआ। इसके बाद ट्रेन में हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली में चेकिंग की गई।

गाड़ी के बरेली से छूटने के बाद रामपुर में भी जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग की, लेकिन यात्रियों से रुपये छीनने और उनको पीटने के आरोपी किन्नर हाथ नहीं गले। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर ट्रेन में चेकिंग की गई थी। इस दौरान कोई किन्नर पकड़ में नहीं आ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें