फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का प्रशिक्षण शिविर शुरू

Fri, 27 Feb 2026 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र व महिला वर्ग में एलपीयू में प्रतियोगिता होगी। कैंप में खिलाड़ियों को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। बदायूं और बरेली जनपद से आए कुल सात पुरुष और छह महिला खिलाड़ी कैंप में शामिल हैं। प्रशिक्षण दे रहे बदायूं के डॉ. प्रिंस विशाल दीक्षित ने बताया कि कैंप का संचालन दो सत्रों में किया जा रहा है। इसमें प्रातकालीन सत्र व दोपहर में एक सत्र चलता है। सुबह के सत्र में खिलाड़ियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें स्टैमिना, लचीलापन और संतुलन बढ़ाने के अभ्यास कराए जाते हैं। इसके बाद खिलाड़ियों को स्किल और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे रिंग में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें