जोधपुर-गोरखपुर, श्रीगंगा नगर-समस्तीपुर, श्रीगंगा नगर-गोरखपुर के बीच दौड़ेंगी
बरेली। होली में मद्देनजर नियमित ट्रेनों पर लगातार दबाव के बीच रेलवे ने बरेली होते हुए तीन जोड़ी यानी छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इन होली विशेष ट्रेनों में आरक्षित टिकट भी बुकिंग कर दी गई है। लंबी दूरी की यह ट्रेनें जोधपुर-गोरखपुर, श्रीगंगा नगर-समस्तीपुर, श्रीगंगा नगर-गोरखपुर के बीच दौड़ेंगी। इससे पहले रेलवे 38 विशेष ट्रेनों की घोषणा कर चुका है। छह विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तार दिया जा चुका है।
- 04829 जोधपुर-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार के लिए जोधपुर से शाम 5:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:51 बजे बरेली आएगी और शाम 9:29 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष गाड़ी छह मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 12:06 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:55 बजे बरेली आएगी और रविवार तड़के तीन बजे जोधपुर पहुंचेगी।
- 04731 श्रीगंगा नगर-समस्तीपुर होली विशेष गाड़ी एक से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार के लिए श्रीगंगा नगर से दोपहर 1:25 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:47 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगा नगर विशेष गाड़ी तीन से 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को रात एक बजे समस्तीपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह छह बजे बरेली आएगी और रात 12:20 बजे श्रीगंगा नगर पहुंचेगी।
- 04729 श्रीगंगा नगर-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार के लिए दोपहर 1:25 बजे श्रीगंगा नगर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:47 बजे बरेली आएगी और शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04730 गोरखपुर-श्रीगंगा नगर होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 9:30 बजे गोरखपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:22 बजे बरेली आएगी और रात 2:45 बजे श्रीगंगा नगर पहुंचेगी।