फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की टक्कर, तीन बरातियों की मौत, 12 लोग घायल

Sun, 22 Feb 2026 08:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की भीषण टक्कर हो गई, जिससे निजी बस के परखच्चे उड़ गए। निजी बस में बराती सवार थे। हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
बदायूं सड़क हादसा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरात से लौट रही निजी बस की रोडवेज बस से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा निवासी प्रेमपाल के बेटे राजवीर की शनिवार को शाहजहांपुर के बारह कलां बरात गई थी। सुबह तकरीबन पांच बजे बरातियों से भरी बस वापस कासगंज जा रही थी। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिला के समीप बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं डिपो की रोडवेज बस से बरातियों की बस टकरा गई। 

हादसे में तीन बरातियों की मौत  
हादसे में कासगंज के ईशेपुर निवासी योगेश (32 वर्ष) पुत्र संजय, बीवी सलेमपुर निवासी सोनू (21 वर्ष) पुत्र अशोक, उझानी कोतवाली के कछला के वार्ड नंबर पांच के रहने वाले किशन (14 वर्ष) पुत्र रमेश की मौत हो गई। कासगंज के जीतू, वासु, सुरेश, मुरारी लाल, अभिषेक , मुन्नालाल, सत्यवीर, निछत्र पाल, राम सुशील समेत 12 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

निजी बस के उड़े परखच्चे - फोटो : संवाद
घायल बरातियों ने बताया कि उनकी बस जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली मथुरा हाइवे पर गांव जिरौलिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस से आमने-सामने से टक्कर हो गई। मुन्नालाल, सत्यवीर, निछत्र पाल, राम सुशील गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनको बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मची चीत्कार  
हादसे के समय निजी बस में करीब 55 लोग सवार थे। जैसे ही हादसा हुआ निजी बस में चीख-पुकार मच गई। निजी बस की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त बसों को हाईवे से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें