फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, ससुर और गर्भवती बहू समेत तीन की मौत

Sun, 22 Feb 2026 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में शनिवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार हाईवे पर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। 
Register For Event
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार के पास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही इलाके में शादी समारोह से घर लौट रहे परिवार की कार शनिवार देर रात रामपुर रोड पर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामपुर जिला निवासी ससुर, गर्भवती बहू और मुरादाबाद निवासी उनके रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि बच्चे सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने रात में घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। कार में मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन


परिजनों ने किला थाना पुलिस को बताया कि रामपुर जिले के शहजादनगर कल्याणपुर निवासी गोविंद अपनी पत्नी मोनी (30), पिता खेमकरन (60), दो वर्षीय बेटे गुड्डू, चाचा रामबहादुर और फूफा मुरादाबाद के मूढ़ापांडे के गांव शिवपुरी निवासी रामगुलाम (85) के साथ शाही क्षेत्र के मंसूरगंज गए थे। वहां वह अपनी बुआ के बेटे राहुल की शादी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- बदायूं में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की टक्कर, तीन बरातियों की मौत, 12 लोग घायल
विज्ञापन


सड़क के बीच खड़े पेड़ से टकराई कार 
बरात में खाना खाने के बाद ये लोग रात में ही घर लौटने लगे। रात करीब एक बजे इनकी कार किला क्षेत्र के स्वालेनगर में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क के बीच खड़े सेमल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में मोनी, खेमकरन और रामगुलाम की मौत हो गई। गोविंद, गुड्डू और राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, मोनी करीब सात माह की गर्भवती थीं।

विज्ञापन

एयरबैग भी नहीं बचा पाए जान
पुलिस ने रविवार सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। पता लगा कि हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पेड़ या उसके आसपास कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें