फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सालभर में ही उखड़ने लगीं औद्योगिक क्षेत्र की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी खजाने में करोड़ों के योगदान के बावजूद परसाखेड़ा, सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी सड़क, बिजली जैसी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। बीते वर्ष परसाखेड़ा रोड नंबर एक पर नगर निगम ने आरसीसी की अधूरी सड़क बनाई थी जो उधड़ने लगी है। बिजली आपूर्ति अब तक सुचारु नहीं हुई।
विज्ञापन

उद्यमियों के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में शासन ने औद्योगिक क्षेत्रों को नगर निकायों की निगरानी से मुक्त कर यूपीसीडा को जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, नगर निगम ने उद्यमियों से वार्षिक विकास शुल्क जमा करा लिया गया था। इसलिए वित्तीय वर्ष 2024-25 तक कार्यकाल निगम के पक्ष में रहा। विकास के नाम पर सड़कों का निर्माण कराया। रोड नंबर एक की करीब एक किमी सड़क पर एक तिहाई निर्माण हुआ। बजट का अभाव बताकर सड़क अधूरी छोड़ दी गई। अब यह रोड उखड़ने लगी है और बजरी फैलने से वाहन फिसल रहे हैं।
बीते दिनों उद्योग बंधु की बैठक में मामला उठा तो बचे हुए निर्माण को पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बताया कि नगर निगम ने इसी दौरान रोड नंबर 12, 13 भी बनाई थी, जिनकी स्थिति रोड नंबर एक से काफी बेहतर है। वहीं, सीबीगंज में भी सड़कें जर्जर होने लगी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


खुले तारों से जोड़ दी लाइन
सीबीगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए परसाखेड़ा उपकेंद्र से अंडरग्राउंड केबल डाला गया था जो खराब हो गया है। उद्योग बंधु बैठक में मामला उठा तो लाइन ठीक करने के बजाय खुले तारों से जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी गई। यह पेड़ों से होकर गुजरती है और अक्सर शॉर्ट सर्किट होते हैं। आपूर्ति प्रभावित होती है। केबल ठीक कराने के लिए उद्यमियों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है।

दो लाइनमैन संभाल रहे नौ कर्मियों का कार्य
परसाखेड़ा और सीबीगंज में तीन सौ से ज्यादा फैक्टरियां हैं। उपकेंद्र पर पूर्व में छह लाइनमैन दिन और तीन रात में ड्यूटी करते थे। एसडीओ, जेई, एक्सईएन भी तैनात थे। अब दो लाइनमैन हैं। अफसरों पर अन्य क्षेत्रों का भी प्रभार बढ़ा है। इससे फाॅल्ट, ट्रिपिंग को ठीक करने में लाइनमैन को घंटों लगते हैं। उद्यमी पुरानी व्यवस्था बहाली की मांग कर रहे हैं।

नालियां टूटने से जलनिकासी प्रभावित
सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र की इंटरलॉकिंग रोड बैठ गई है। नालियां टूटने से जलनिकासी प्रभावित है। अंडरग्राउंड केबल आठ माह से खराब है। - राजेश गुप्ता, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स
बिजली आपूर्ति की समस्या का अब तक पूरी तरह समाधान नहीं हुआ। फाॅल्ट, ट्रिपिंग दूर करने के लिए पुरानी व्यवस्था जरूरी है। - मयूर धीरवानी, चैप्टर चैयरमैन, आईआईए
विज्ञापन

निगम की ओर से सालभर पहले बनाई गई रोड नंबर एक उधड़ने लगी है। यूपीसीडा की ओर से बेहतर कार्य हो रहे हैं। - विमल रिवाड़ी, सदस्य, आईआईए नेशनल

ठेकेदार को सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। पूरी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। जल्द सभी कार्य पूरे होंगे। - राजीव राठी, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें