फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। टांडा सादात में स्वच्छ पेयजल घर-घर तक पहुंचाने के लिए खोदी गई सड़कें ग्रामवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। यहां पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को कबाड़ बना दिया है। इसकी वजह से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अशफाक अहमद ने बताया कि गांव में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए दो साल पहले सड़कों को खोदने का कार्य शुरू किया गया था। ठेकेदार द्वारा सड़कों पर पाइपलाइन बिछाने के बाद उनको मिट्टी से पाटकर ऐसे ही छोड़ दिया गया। सड़कों की मरम्मत नहीं कि गई। इसके चलते सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दोपहिया वाहन सवार उसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गांव निवासी तौफीक ने बताया कि घर-घर में पानी की टंकी लगाने के लिए कई माह पहले मोहल्ला नई बस्ती की सड़क को खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन मरम्मत नहीं की गई। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें