फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूफी प्रवचन में दिया अमन व इत्तेहाद का पैगाम

Sun, 28 Sep 2025 10:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत शाह सकलैन मियां के उर्स में शिरकत करने के लिए भारी तादाद में जायरीन पहुंच चुके हैं। इनकी मौजूदगी में शनिवार को दीवानखाना चौक पर सूफियों का तकरीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उलमा ने इंसानियत का संदेश देते हुए मोहब्बत, अख्लाक, भाईचारा और अमन व इत्तेहाद का संदेश दिया।
विज्ञापन

रात में हुए इस कार्यक्रम की सरपरस्ती खानकाह शराफतिया के सज्जादानशीन अल्हाज गाजी मियां ने की। इससे उर्स कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरान ख्वानी से हुई। रात में हुए तकरीरी कार्यक्रम में प्रयागराज से आए मौलाना आरिफ इकबाल, मुंबई के मौलाना आबिद सकलैनी, मुफ्ती फहीम अजहरी, रिफाकत नईमी ने हजरत शाह सकलैन मियां की रुहानी जिंदगी पर रोशनी डाली। दरगाह के प्रवक्ता हमजा सकलैनी ने बताया कि रविवार को हजरत शाह सकलैन मियां हुजूर का कुल सुबह 11 बजे होगा।
-
सज्जादनशीन से मिले जायरीन
उर्स में शिरकत करने आए जायरीन में तमाम लोग पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मियां के मुरीद भी हैं, जो अकीदत और मोहब्बत के साथ तकरीब में शिरकत कर रहे हैं। इस बीच वो जानशीन साहिबे सज्जादा अल्हाज गाजी मियां से भी कतार लगाकर मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें