फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संगीतमयी रामलीला का दर्शकों ने लिया आनंद

Mon, 29 Sep 2025 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दया दृष्टि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रंग विनायक रंग मंडल की संगीतमयी रामलीला का मंचन विंडरमेयर थिएटर में रविवार को भी किया गया। इसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। छुट्टी का दिन होने के कारण दर्शकों से हाॅल भरा रहा।
विज्ञापन

राधे श्याम कथावाचक और छविराम ढौंडियाल की रचनाओं पर आधारित रामलीला का निर्देशन अंबुज कुकरेती ने दिया है। इसमें मुख्य किरदार राम की भूमिका दानिश खान निभा रहे हैं। साथ ही विष्णु की भूमिका भी निभाई। अचल सिसोदिया-लक्ष्मण, दीक्षा-सीता व लक्ष्मी, भूपेंद्र कुमार-भरत और राघव द्ववेदी-शत्रुध्न की अमन गुप्ता-हनुमान और पंकज कुकरेती-दशरथ और नितिन अरोड़ा-जनक की भूमिका में नजर आए। जबकि रावण की भूमिका अजय चौहान इने निभाई। इसके अलावा हृदेश प्रताप सिंह, मोहसिन खान, उत्कर्ष प्रजापति, राजीव, अखिलेश शर्मा, उत्तम सिंह, सुग्रीव, हिमांशु, आशीष, पंकज मौर्य अलग-अलग भूमिका में दिखे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन रहीं। अंत में ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ, ब्रजेश्वर सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान सचिव चरन कमल जीत सिंह, नवीन कालरा, भुवनेश्वर सिंह, संजय गोयल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन रहीं। अंत में ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ, ब्रजेश्वर सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान सचिव चरन कमल जीत सिंह, नवीन कालरा, भुवनेश्वर सिंह, संजय गोयल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें