फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रिकॉर्ड में 198.57 क्विंटल खाद्यान्न, मौके पर शून्य मिला स्टॉक, कोटेदार के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 16 Sep 2026 12:11 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आंवला की सेंधा ग्राम पंचायत में सरकारी राशन दुकान पर 198.57 क्विंटल खाद्यान्न गायब मिला। जबकि रिकॉर्ड में इतना खाद्यान्न दर्ज है।  जिला पूर्ति अधिकारी ने विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और अनुबंध निलंबन की संस्तुति की है।
Register For Event
विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर का मिलान करतीं पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय। - फोटो : स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की आंवला तहसील की ग्राम पंचायत सेंधा स्थित सरकारी गल्ले की दुकान का मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक आंवला शिखा पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। रिकॉर्ड में 198.57 क्विंटल खाद्यान्न शेष होने के बावजूद मौके पर स्टॉक शून्य मिला। विक्रेता जसवीर स्टॉक रजिस्टर व वितरण संबंधी अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसको लेकर अनियमितता की आशंका है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उसका अनुबंधपत्र निलंबित करने की संस्तुति भी की गई है।

विज्ञापन


जांच के दौरान मौजूद राशनकार्ड धारकों के लिखित बयान भी लिए गए। कई कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि पिछले दो से तीन माह से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया गया। हालांकि कुछ लाभार्थियों ने निर्धारित मात्रा में राशन मिलने की जानकारी भी दी।

ऑनलाइन उपलब्ध स्टॉक व वितरण अभिलेखों के मिलान में कुल 198.57 क्विंटल खाद्यान्न एवं चीनी का स्टॉक दर्ज पाया गया। बाजरा व चीनी का स्टॉक भी ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज था, लेकिन मौके पर उपलब्ध नहीं मिला।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सितंबर माह के वितरण के सापेक्ष खाद्यान्न एवं चीनी के कालाबाजारी अथवा अवैध रूप से रोकने तथा पात्र लाभार्थियों को राशन नहीं देने की स्थिति सामने आई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि प्रकरण में उचित दर विक्रेता जसवीर के खिलाफ धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने व उसका अनुबंध-पत्र निलंबित करने की संस्तुति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें