फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कहीं परिसर में गंदगी तो कहीं एनसीडी मिली कम, सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य केंद्रों पर खानापूर्ति साबित हो रहे आरोग्य मेलों का रविवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं परिसर में गंदगी, दवा का रखरखाव सही नहीं मिला तो कहीं एनसीडी और प्रसव का आंकड़ा कम मिला। चिकित्सा अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपीएचसी जाटवपुरा पर चिकित्साधिकारी डाॅ. आयुष्मान तिवारी मौजूद थे। सफाई व्यवस्था और दवा का रखरखाव सही न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। केंद्र पर प्रसव बढ़ाने के लिए कहा। माधोबाड़ी में चिकित्साधिकारी डाॅ. असद अंसारी मौजूद और हजियापुर में डाॅ. एमएल मौर्या मौजूद थे। जांच में ई-कवच पर पर गर्भवती महिलाओं व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा सीबैक फार्म 60 फीसदी के सापेक्ष कम मिला।
एनसीडी स्क्रीनिंग महज 20 फीसदी हुई थी। नियमानुसार कार्य में सुधार के निर्देश दिए। पीरबहोड़ा डाॅ. दीबा फिरासत मौजूद रहीं। केंद्र पर दवा का रखरखाव और साफ सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चार हजार मरीजों का हुआ इलाज, वायरल की चपेट में बच्चे
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में चार हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज हुआ। करीब पांच सौ बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। ज्यादातर वायरल बुखार, सर्दी की चपेट में रहे। उन्हें आयुवर्ग के हिसाब से सिरप, टैबलेट दी गई। वहीं, कुछ बच्चे डायरिया की चपेट में भी रहे। इन्हें दवा दी गई और परिजन को बचाव के उपाय बताए गए। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें