अभिभावक पहुंचे स्कूल तो सजग हुआ प्रबंधन
बृहस्पतिवार दोपहर अभिभावक एकत्र होकर स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिकायत की। प्रधानाचार्य ने स्कूल के सीसी कैमरे चेक किए। इसके बाद प्रबंधन ने शिक्षक आयुष शर्मा को तत्काल सेवा से हटा दिया। पुलिस ने भी स्कूल पहुंचकर कैमरे चेक किए और शिक्षक से पूछताछ की।
पूर्व तैनाती वाले स्कूल में भी की थी हरकत
शिक्षक पर उसकी पूर्व तैनाती वाले स्कूल में भी इसी तरह की हरकत करने के आरोप लग चुके हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर आरोप सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सीसी फुटेज आदि से भी जांच करेगी।