फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बारिश के चलते आज भी स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में है जलभराव

Sun, 27 Sep 2026 06:38 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। लगातार बारिश होने और जलभराव के चलते सोमवार को भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में सोमवार को सभी प्राथमिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के मद्देनजर जारी किया है। जिलाधिकारी के अनुसार सभी शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे। यह अवकाश यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। 

विज्ञापन


इसमें सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। 

रविवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश 
जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश का दौर रविवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा। तीन दिनों में 290.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार को अवकाश होने और लगातार बारिश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले। इससे सड़कें सूनीं रहीं। सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर में तेज होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। शाम को बारिश थमी तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर एक सप्ताह तक रोक
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह तक रोक लगा दी है। सार्वजनिक समेत कोई अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। विशेष परिस्थिति में अनुमति पर अवकाश मिलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते जिले में जलभराव समेत अन्य समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है। 

किसी भी क्षेत्र में अचानक आपात स्थिति बनने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर उपलब्ध रहें, इसके निर्देश दिए गए हैं। बिना सूचना, अनुमति के अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। विशेष परिस्थिति में अवकाश के लिए संबंधित को पहले जिलाधिकारी को जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें