फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थाई भाषा में दिख रही रुविवि की वेबसाइट

Mon, 06 Apr 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट थाई भाषा में नजर आ रही है। इसको लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सर्वर शिफ्ट होने की वजह से यह दिक्कत आने की बात कही गई है। दिल्ली स्थित सर्वर एजेंसी को खामी सुधारने के लिए भी कहा गया है। इससे पहले भी तकनीकी खामी के चलते यह दिक्कत आ चुकी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से यह समस्या बनी हुई है। https://mjpru.ac.in यूआरएल टाइप करने पर विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट थाई भाषा में दिख रही है। असमंजस के चलते विद्यार्थी इसे खोलते ही नहीं। हालांकि, लिंक पर क्लिक करने के बाद वेबसाइट सही तरह से दिख रही है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सेल के अनुसार, टेक्निकल एक्सपर्ट गौतम व दिल्ली की होस्ट कंपनी को ईमेल के माध्यम से सूचना भेज दी है। दिल्ली की कंपनी की ओर से तीन दिन पहले सर्वर शिफ्ट किया गया था, इसके बाद से ही ये समस्या आ रही है। इससे पहले भी ये समस्या आई थी, जिसे ठीक कराया गया था।
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट पर हुई थी कार्रवाई

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट संचालित करने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। कुलसचिव की ओर से वेबसाइट बंद कराने के लिए पुलिस से भी शिकायत की गई थी। पहले मिलते-जुलते नाम से विवि की फर्जी वेबसाइट बनाने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें