महिला छात्रावास में ओपन जिम नहीं, बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
बरेली कॉलेज में इन दिनों निर्माण कार्य तेजी पर हैं। महिला छात्रावास के प्रांगण में टाइलीकरण का कार्य शेष रह गया है। यहां 20 कमरों और चार बाथरूम का कार्य पूरा हो चुका है। छात्रावास के बाहर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जा रहा है जबकि पहले इस स्थान पर ओपन जिम बनाने की तैयारी थी। वहीं, बैरन हॉल में प्रवेश सेल के तहत मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसे अगली प्रवेश प्रक्रिया तक पूरा किया जा सकता है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि छात्रावास को संभवत: जनवरी में शुरू कराया जा सकता है।