फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रामगंगा नदी के पुल के पास सड़क का काफी हिस्सा धंसा, आवागमन पूरी तरह बंद, पुलिस तैनात

Wed, 30 Sep 2026 11:51 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

सार

बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में बुधवार तड़के रामगंगा नदी के पुल के पास सड़क का करीब दस फीट हिस्सा धंस गया। इससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
पुल के पास सड़क का काफी हिस्सा कटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में बुधवार तड़के गोरालोकनाथपुर पुल के पास रामगंगा नदी की कटान से सड़क का काफी हिस्सा धंस गया। यह घटना देर रात करीब तीन बजे हुई। गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं था। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला, एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। सड़क के धंसने से मार्ग पर आवागमन के लिए खतरा बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर पुल के दोनों छोरों पर पुलिस पिकेट तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि रामगंगा नदी की कटान के कारण यह घटना हुई है। 

अफसरों ने लिया स्थिति का जायजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ी 
ग्रामीणों का कहना है कि नदी के तेज बहाव के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी लगातार खिसक रही थी। इसी वजह से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। रामगंगा नदी में बढ़ते कटान से पहले भी ऐसी आशंकाएं जताई जा रही थीं। इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वे मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। यह सड़क नल नगरिया से आंवला के गौरीशंकर गुलड़िया होते हुए बदायूं जिले तक जाता है। सड़क धंसने से कई गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने बताया कि मार्ग को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे। मौके पर जेसीबी मशीन को बुलाया गया है। उनका कहना है कि मिट्टी डलवाकर जल्द ही सड़क को ठीक कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें