फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद गर्मी और उमस के बीच बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को लंबी कतार रही। पर्चा बनवाने और डॉक्टर को पहले दिखाने के लिए नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक, बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से सूक्ष्म जीवों को पनपने का अनुकूल माहौल मिल जाता है। जलभराव और सीवर का पानी मिलने से संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। जलभराव से मच्छरों की तादाद बढ़ती है। इससे डेंगू और अन्य रोगों की आशंका रहती है। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की लक्षणों के आधार पर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, ब्लड इंफेक्शन आदि की जांच कराकर दवा दी गई।

सामान्य दिनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 15 सौ मरीजों का इलाज होता है, लेकिन सोमवार को 18 सौ नए पर्चे बने। छह सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर दवा और परामर्श के लिए पहुंचे। तीन सौ बेड अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे आठ सौ मरीज में तीन सौ एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आए थे।
विज्ञापन

धूप और एसी की आउटर यूनिट से झुलसे दिव्यांग
सीएमओ कार्यालय में सोमवार को लगे शिविर में धूप में तपकर पहुंचे दिव्यांगों की राहत की आस टूटी। एसी की आउटर यूनिट से निकल रही गर्म हवा का सामना करना पड़ा। इससे कई दिव्यांग परिसर के बाहर पेड़ों की छांव और दूसरे कार्यालयों के बाहर बैठने को विवश रहे। दोपहर दो बजे तक विशेषज्ञ ने 64 दिव्यांगों की जांच की। 48 के प्रमाण पत्र जारी हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें