भोजीपुरा। अटापट्टी सहकारी समिति से सोमवार सुबह खाद लेकर बाइक से लौट रहे सेवानिवृत्त अमीन श्यामा चरन गंगवार (62) की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, श्यामा चरन गंगवार बाइक पर खाद का कट्टा रखकर नैनीताल हाईवे पर दोपहर 12:00 बजे गुजर रहे थे। इस दौरान बहेड़ी की ओर से आ रही कार की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। कार चालक शव को मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां चिकित्सकों ने भी मौत की पुष्टि की। इसके बाद चालक भाग गया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।