फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एआई से ट्रेडिंग की भविष्यवाणी करेगा प्रोटोटाइप, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया विकसित

Wed, 10 Dec 2025 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सीएसआईटी के विद्यार्थियों ने एआई से जोड़ते हुए एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। विद्यार्थियों का दावा है कि यह मौजूदा दौर की ट्रेडिंग में सटीक भविष्यवाणी करेगा।
Register For Event
विज्ञापन
एआई ट्रेडिंग के तैयार एप पर आधारित ट्रेडिंग ग्राफ - फोटो : सीएसआईटी के विद्यार्थी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के ईओ समूह ने ट्रेडिंग को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)  से जोड़ते हुए एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। इसमें एआई मॉडल ही ट्रेडिंग से जुड़े अहम फैसले लेगा। इससे उपभोक्ताओं को कम से कम नुकसान होगा।

विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) के विद्यार्थी यतेंद्र सिंह, आकाश गुप्ता और सिद्धार्थ शाश्वत की टीम ने डॉ. इरम के मार्गदर्शन में एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। यह मौजूदा दौर की ट्रेडिंग में सटीक भविष्यवाणी करेगा। बीटेक के छात्र सिद्धार्थ ने बताया कि ये एक एप का प्रोटोटाइप है, जिस पर ट्रेडिंग में एआई मॉडल व एल्गोरिदम बीते वर्षों के डाटा के आधार पर भविष्यवाणी करेंगे। इससे ट्रेडिंग में होने वाला रिस्क बेहद कम होगा।
 
डाटा एनालिसिस के आधार पर होंगे फैसले 
अब तक देखा गया है कि इंसानों में भाव बहुत होते हैं, इसलिए भावुक होकर गलत फैसले भी ले लेते हैं। मगर, एआई के ट्रेडिंग के फैसले पूरी तरह डाटा के एनालिसिस पर आधारित होंगे। इस एप पर उपभोक्ता का पूरी तरह नियंत्रण भी होगा। यदि किसी उपभोक्ता को ऐसा लगता है कि एआई गलत फैसले ले रहा है तो आसानी से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से बाहर भी निकला जा सकेगा। 
विज्ञापन


डॉ. इरम ने बताया कि अब तक एक प्रोटोटाइप तैयार है। जल्द ही इसे स्टार्टअप के रूप में शुरू किया जा सकता है। ये प्रोजेक्ट विभाग की ओर से 13 दिसंबर की समिट में भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

13 दिसंबर को होगी स्मार्ट साइंस एआई पावर्ड समिट
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. एसबी सिंह सभागार में ऑफिशियल प्री समिट इवेंट ऑफ द एआई इंपैक्ट समिट 2026 के तहत एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन सीएसआईटी विभाग कराएगा। इसमें विभाग के छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगे। इस समिट के लिए पूरे देश से विभिन्न विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें