अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सीओ हाईवे और प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। शुरू में कद काठी को देखकर चालक को नाबालिग बताया जा रहा था। हालांकि जांच में ऐसा नहीं मिला। सीओ ने पूछताछ की तो प्रबंधक इकबाल अहमद खान ने बताया कि चालक बालिग है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी है। वाहन का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन भी है। इन सबके प्रमाण भी उन्होंने सौंपे। खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा ने भी स्कूल प्रबंधन से पूरी जानकारी ली।
इन बच्चों को लगी चोट
दो सगे भाई आकिब (12) व अर्शलान (9), अशर्फी नूर (10), बासिब रजा (15) का भर्ती करके उपचार चल रहा है। सोफिया, फरहान, अरशद, हुमा खान, अजहर, अबूजर, आसिफ, आरिश आदि को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि हादसे में अधिकांश बच्चों को मामूली चोट आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। चालक के खिलाफ थाने के दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। वैसे उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस व बस के कागजात मिले हैं।